कांग्रेस ने शुरू किया संगठन निर्माण अभियान:घर-घर पहुंचाएंगे राहुल का संदेश,बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 04, 2025
बुलंदशहर में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन निर्माण अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से ब्लॉक, नगर और मंडल कमेटियों के गठन की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर चुनाव में धांधली करने और किसान, नौजवान, गरीब विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया। बैठक में कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र राठी और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन की जड़ें बूथ पर मजबूत नहीं होंगी, तब तक जनसंघर्ष को निर्णायक रूप से नहीं लड़ा जा सकता। विवेक बंसल ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के लिए सुझाव दिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव और नरेंद्र राठी ने कहा कि बुलंदशहर में भाजपा के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक बल उसके कार्यकर्ताओं में निहित है।पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, मुकेश रजक, मिंटू चौधरी और अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कॉर्डिनेटर विवेक बंसल, अनिल यादव, नरेंद्र राठी, सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर लोगों की आवाज़ बनना होगा। सभी ने संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025