पंखिया गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवरात और हथियार मिले,सामान बेचने के बहाने घरों की रेकी करते थे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 02, 2025
बुलंदशहर जनपद के पहासु थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंखिया गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बबलू, गंगा सिंह और मुशीर हैं, जो शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। यह गिरोह समान बेचने के बहाने घरों की रेकी करता था। आरोपी पहले घरों में कपड़े या अन्य सामान बेचने के बहाने प्रवेश करते थे। वहां घर की बनावट, सुरक्षा व्यवस्था और कीमती सामान की जानकारी इकट्ठा करते थे। बाद में रात के समय वही घर लूट लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गिरोह पहासु और गुलावठी में दो बड़ी चोरियां कर चुका है। इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू और 65 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। उनके खिलाफ डकैती, चोरी और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई अपराधों में शामिल रहे हैं।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025