मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 02, 2025
मेरठ के मवाना तहसील के गांव किशोरपुर में किसान यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा के आवास पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना रात लगभग 2:20 बजे की है। फायरिंग में एक गोली आवास के गेट को भेदते हुए अंदर पहुंची, जिससे गेट में छेद हो गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और खोखा अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थाना इंचार्ज हस्तिनापुर शशांक द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हस्तिनापुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद गांव के कई सम्मानित व्यक्ति मौके पर पहुंचे। इनमें चौधरी रिशिपाल मलिक (प्रधान प्रतिनिधि), पूर्व प्रधान धर्मवीर, पूर्व प्रधान ऋषि कुमार, पूर्व प्रधान चौधरी चमन सिंह, पूर्व प्रधान ऋषिपाल ठाकुर, कलीराम, संजय प्रधान, अमरपाल सैनी, चौधरी तेजपाल सिंह, ठाकुर राजवीर सिंह, चौधरी राकेश, चौधरी नरेंद्र सिंह और ठाकुर शेर सिंह शामिल थे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष महताब अहमद, जिला मंत्री ठाकुर राजकुमार, तहसील सचिव गुरमीत प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष नसीम सैफी, नौशाद सैफी और हरफूल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025