दिल्ली के अस्पताल में दो श्रमिकों की मौत:सिकंदराबाद वेस्ट रिसाइकिल फैक्ट्री में आग,तीन की हालत गंभी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 02, 2025
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित शीतला वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट फैक्ट्री में रविवार को हुए अग्निकांड में पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दो श्रमिकों की मौत हो गई है। तीन अन्य श्रमिकों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार को लगभग पौने चार बजे हुई। फैक्ट्री में गाजियाबाद के झंडापुर गांव के पांच श्रमिक - विक्रम (22), साहिल (22), लकी (23), उमेश (35) और मुरली (22) काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री के टीन शेड पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। ये श्रमिक एक्सपायरी डेट के स्प्रे की बोतलों से केमिकल निकालकर अलग कर रहे थे। वेल्डिंग से निकली चिनगारी नीचे फर्श पर गिर गई, जहां ज्वलनशील पदार्थ फैला हुआ था। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात उमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे तुरंत आग भड़क उठी और श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। एक अन्य श्रमिक की भी मौत की सूचना मिली है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। शीतला वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट फैक्ट्री मेडिकल, माल, स्प्रे आदि से एक्सपायरी डेट के वेस्ट सामान से ज्वलनशील केमिकल को अलग कर रीसाइकलिंग का कार्य करती है। घटना के बाद से सभी घायलों का दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा था।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025