स्याना में करंट लगने से युवक की मौत:परिजन पंचनामा से किए इनकार,चारा काटने की मशीन में तार लगाते समय हादसा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 01, 2025
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव ढलना में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन में तार लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। घटना में झुलसे युवक को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
अचानक मशीन में करंट उतरा...
मृतक की पहचान ग्राम ढलना निवासी शेर सिंह के पुत्र कृष्णा (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा चारा काटने की मशीन पर तार लगा रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन में करंट उतर गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक मशीन में तार लगाने का काम कर रहा था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचानक करंट आने से उसकी मौत हो गई। सघटना के बाद परिजन शव को बिना पंचनामा की कार्रवाई के अपने साथ गांव ले गए। उन्होंने मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नरसेना थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025