बुलंदशहर में फायरिंग का खुलासा:युवक के पेट में लगी,दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से लापरवाही से चली गोली...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 30, 2025
बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बैगपुर गांव में बीती रात हुई फायरिंग का मामला सामने आया है। पहले अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की बात कही गई थी। लेकिन जांच में यह लापरवाही का मामला निकला। घटना में लक्ष्मण शर्मा को पेट में गोली लगी। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार जारी है। लापरवाही से हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला कि गोली कृष्ण कुमार शर्मा की लाइसेंसी पिस्टल से चली थी। पुलिस ने कब्जे में ली पिस्टल पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई पिस्टल भी अपने कब्जे में ले ली है। स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला लापरवाही से हथियार चलाने का प्रतीत होता है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025