बुलंदशहर के श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में व्यवस्था के लिए गन्ने के रस से अभिषेक:सावन के तीसरे सोमवार पर विशेष आयोजन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 28, 2025
बुलंदशहर के श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के तीसरे सोमवार को विशेष आयोजन हुआ। संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था एवं आर्थिक विकास की उन्नति के लिए 7 किलोमीटर की परिक्रमा की गई। परिक्रमा के बाद सिद्धपीठ के ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था की उन्नति के लिए गन्ने के रस से अभिषेक किया। आचार्य मनजीत धर्मध्वज जी ने बताया कि सिद्ध महापीठ पर महालिंग जी का गन्ने के रस से अभिषेक करने से वित्तीय व्यवस्था को उन्नत बनाने में सहयोग मिलता है। महालिंग जी के अभिषेक के दौरान जनपद के उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इससे सभी प्रकार के आर्थिक दोष से मुक्ति मिलती है। आचार्य जी ने यह भी बताया कि धर्म के आधार पर अर्जित किया गया अर्थ स्थाई और समाज के लिए कल्याणकारी होता है। परिक्रमा के दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। चारों ओर "ओम नमः शिवाय" और "हर हर महादेव" का जाप करते हुए भक्तों ने परिक्रमा की। सुबह से ही हजारों भक्त बाबा महालिंगम का जलाभिषेक और दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद सभी ने बाबा महालिंगम का जलाभिषेक किया। सावन के तीसरे सोमवार पर महापीठ के पट सुबह 5:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।इस अवसर पर राजस्थान से आए शिवभक्त दीपेंद्र, सुबीर, रंजीत, शीलू, हनी सहित अन्य सेवादार भी मौजूद रहे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025