शिकारपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:छतारी पुलिस ने हाथरस के युवक को कारतूस और तमंचा के साथ पकड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 26, 2025
बुलंदशहर के थाना छतारी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 जुलाई 2025 को कार्रवाई की। उसे ग्राम लालगढ़ी की तरफ से गौधा बम्बा के किनारे आम के बाग के पास से दोपहर लगभग 12:50 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी बंटी सिंह (22) हाथरस के थाना सहपऊ के खोड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (पौनिया) 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना छतारी में मुकदमा संख्या 295/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, उप-निरीक्षक रामकुमार राम, उप-निरीक्षक उदयवीर सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025