खुर्जा में किसान यूनियन ने येड़ा अधिकारियों से की बैठक: जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल,जमीन अधिग्रहण और मुआवजे पर चर्चा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 24, 2025
यमुना विकास प्राधिकरण में भारतीय किसान यूनियन भारत और अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इनमें जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
बैठक में येड़ा के मुख्य कार्यपालक राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह ने किसानों की प्रमुख समस्याओं को रखा।
अधिकारियों ने इन समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वे अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव हरपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक मोर्चा महेंद्र फौजी, प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा, ग्राम अध्यक्ष नीमका सुभाष कुमार, योगेंद्र कुमार, व्यापार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और गौतम बुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष मोनू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025