महाकाल की पालकी में नगर भ्रमण:महाशिवरात्रि पर शिकारपुर में निकली भव्य शोभायात्रा,हरिद्वार-अनूपशहर से श्रद्धालुओं का जमावड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 24, 2025

शिकारपुर के थाना पहासू कस्बा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई।
महाकाल को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। स्थानीय शिव मंदिर में विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं ने महाकाल का श्रृंगार किया। यात्रा के दौरान महिलाएं कीर्तन कर रही थीं। बुधवार की सुबह से दोपहर तक स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालु भगवान शिव की जयजयकार करते हुए चल रहे थे। हरिद्वार और अनूपशहर से आए कावड़ियों ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। पालकी यात्रा के दौरान महिलाओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में बजरंग दल जिला सहसंयोजक संदीप ठाकुर, राजकुमार राघव, प्रणव राघव, देव वर्मा, संदीप शर्मा, मनोज गर्ग सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025