बुलंदशहर में पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से मारपीट: कार सवार बदमाशों ने गल्ले से डेढ़ लाख रुपए लूटे, कर्मचारियों ने काम बंद किया...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

November 01, 2026

बुलंदशहर में पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से मारपीट: कार सवार

बदमाशों ने गल्ले से डेढ़ लाख रुपए लूटे, कर्मचारियों ने काम बंद किया

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शनिवार रात करीब 10 बजे कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर को लाठी-डंडों से पीटा और गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक व्यक्ति पहले इसी पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर रह चुका है। बदमाशों ने दूसरे कर्मचारियों को भी धमकाया। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया, जिससे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भरवाने पहुंचे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

Published on November 01, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0