बुलंदशहर में दो युवकों पर युवती से दुष्कर्म का आरोप:एक गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2026
बुलंदशहर में दो युवकों पर युवती से दुष्कर्म का आरोप:एक गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित
बुलंदशहर में बुधवार रात युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दो पूर्व परिचित युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर दी तहरीर पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से उसके परिचित थे। आरोप है कि बुधवार रात करीब 8 बजे मौका पाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के बाद दबिश देकर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Related Articles
रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026
बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026
बुलंदशहर : थाना खुर्जा देहात पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 04 ठग किए गिरफ्तार।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026