आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया गया सम्मानित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 05, 2026
आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया गया सम्मानित
बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के नेतृत्व में रविवार शाम 4:30 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' अभियान के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश और राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य की रीढ़ मानी जाने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्पण और निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की। विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन दौर में इन कार्यकत्रियों द्वारा निभाई गई जोखिमभरी भूमिका को याद किया गया। विषम परिस्थितियों के बावजूद ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा कुपोषण के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उनकी कार्यशैली को अनुकरणीय बताया गया।
Related Articles
बुलंदशहर खुर्जा मे समाजवादीयों ने एक चाये पार्टी का आयोजन किया इसमें 2027 मे विधान सभा मे चुनाव को लेकर चाये पर चर्चा की ...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 06, 2026
इस समय की एक महत्वपूर्ण खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामने आ रही है।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 06, 2026
पुलिस ने देह व्यायार की सूचना पर ओयो होटल में की छापेमार कार्यवाही। होटल में अर्ध नग्न हालत में मिले 3 प्रेमी जोड़े।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 06, 2026