बुलंदशहर में व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी:मुकदमे से नाराज था, बेटी ने पुलिस सूचना दी; समझाकर शांत कराया...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 05, 2026

बुलंदशहर में व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी:मुकदमे से नाराज था, बेटी ने पुलिस सूचना दी; समझाकर शांत कराया

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को समझा-बुझाकर शांत कराया और सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पड़ोसी से विवाद के बाद दर्ज हुई थी FIR सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को राजकुमार और उसके परिजनों का पड़ोसी अनिल के परिवार से विवाद और मारपीट हुई थी। इस मामले में अनिल की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें राजकुमार और उसके परिजन नामजद आरोपी हैं।

Published on October 05, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0