डिवाइडर के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौत:हापुड़ लौटने के लिए बस पकड़ने जा रहे थे, निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 02, 2026
डिवाइडर के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौत:हापुड़ लौटने के लिए बस पकड़ने जा रहे थे, निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा
बुलंदशहर में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एनएच के डिवाइडर में बने गहरे गड्ढे में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे का है। बुजुर्ग की पहचान हापुड़ निवासी नसीम के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर बुलंदशहर आए थे। गुरुवार शाम वह वापस हापुड़ जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए भूड़ चौराहे की ओर जा रहे थे। बताया गया कि चौराहे के पास सड़क पार करते समय नसीम डिवाइडर की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे और खुले गड्ढे में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण किसी को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
Related Articles
बुलंदशहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मुख्यमंत्री वीरता पदक:CM योगी ने लोकभवन में किया सम्मानित, प्रदेश के 10 चुनिंदा पुलिसकर्मियों में शामिल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 02, 2026
नगर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं से मारपीट और निशाना बनाने का आरोप, कोतवाल को हटाने की मांग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 02, 2026
बुलंदशहर/ब्रेकिंग पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रोला ने पीछे से मारी टक्कर। एक की मौत, दो घायल।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 02, 2026