कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान पुलिस से झड़प:बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का आरोप; लाठीचार्ज का भी दावा....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 29, 2026
कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान पुलिस से झड़प:बुलंदशहर में जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का आरोप; लाठीचार्ज का भी दावा
बुलंदशहर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मंगलवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस ने नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के साथ बदसलूकी और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ बदसलूकी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। घटना के बाद जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने जानबूझकर कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है।
Related Articles
बुलन्दशहर में बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग:वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 29, 2026
बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 29, 2026
बुलंदशहर में सिंचाई विभाग की लापरवाही, पानी खेतों में घुसा:24 से ज्यादा गांवों की फसलें डूबीं, किसानों का प्रदर्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 29, 2026