बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य:सपा पर साधा निशाना, बोले- योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2026
बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य:सपा पर साधा निशाना, बोले- योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर दौरे के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने दावा किया कि बुलंदशहर जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता, विधायक और सांसद पूरी तरह तैयार हैं। मौर्य ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर 2017 का इतिहास दोहराएगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि 2047 तक सपा का कोई भविष्य नहीं दिखता। उन्होंने सपा को माफिया, गुंडों और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया। मौर्य ने कहा कि पहले बूथ कैप्चरिंग के दम पर चुनाव जीते जाते थे, लेकिन अब निष्पक्ष प्रणाली के कारण सपा का जीतना असंभव है।
Related Articles
अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
मासूम को ले जाने का विरोध करने पर रौंदा, VIDEO:बोनट पर लटका रहा, कार आगे बढ़ा दी, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026