औरंगाबाद में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' नारे लगे:युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विहिप ने सख्त कार्रवाई की मांग की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2026
औरंगाबाद में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' नारे लगे:युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विहिप ने सख्त कार्रवाई की मांग की
औरंगाबाद के चरौरा मुस्तफाबाद गांव में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गांव के एक युवक ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, चरौरा मुस्तफाबाद के इकरार उर्फ इक्कू पिता इलियास अंसारी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे सुनाई दे रहे थे। इसके वायरल होते ही इलाके के धार्मिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के औरंगाबाद नगराध्यक्ष नितिन कुमार सिंघल के नेतृत्व में एक टीम औरंगाबाद थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Related Articles
बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
ठगी के पैसों के लिए विधवा को सड़क पर घसीटा:छेड़खानी और मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार; जांच के निर्देश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
50 साल बाद पत्नी ने पति से मांगा तलाक:बुलंदशहर में बेटे दोनों को अलग-अलग रखते थे; दूरियां बढ़ीं, झगड़े होने लगे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026