बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2026
बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर में मंगलवार शाम 4 बजे एक बाग के अंदर 25 साल के युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव मिलने की खबर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। युवक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर गांव का है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान पिंटू के रूप में की। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस टीम स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक बाग में कब और कैसे पहुंचा। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Related Articles
मां से विवाद के बाद नहर में कूदा युवक:नशे में पानी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी ने गोताखोर के साथ बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली:बुलंदशहर में चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026
बुलंदशहर में सीएनजी कार में लगी आग:भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा विस्फोट टला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026