गंगा स्नान के दौरान अभद्रता का विरोध करना पड़ा भारी:धारदार हथियार से हमला, युवक के सिर में कई फ्रैक्चर...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 16, 2026

गंगा स्नान के दौरान अभद्रता का विरोध करना पड़ा भारी:धारदार हथियार से हमला, युवक के सिर में कई फ्रैक्चर...TV Newsकल तक

गंगा स्नान के दौरान अभद्रता का विरोध करना पड़ा भारी:धारदार हथियार से हमला, युवक के सिर में कई फ्रैक्चर

मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान कथित अभद्र व्यवहार का विरोध करना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों और उनके साथियों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अजय और कुशल गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशल के सिर में कई फ्रैक्चर होने और एक कान से सुनने की क्षमता चले जाने की बात तहरीर में कही गई है। शिकारपुर निवासी अजय के अनुसार, वह तीन दोस्तों के साथ 22 जून को दोपहर करीब 2 बजे अनूपशहर के मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आया था। इसी दौरान पास में स्नान कर रहे कुछ लोग एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार कर रहे थे। युवकों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला: अजय का आरोप है कि खुशहालगढ़ रोड निवासी बबीता और उसके दो बेटों ने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर युवकों पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से किए गए हमले में अजय और कुशल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों बेहोश होकर मौके पर गिर पड़े। कान से सुनने की क्षमता जाने का दावा: राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से अनूपशहर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बुलंदशहर और फिर मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर के अनुसार, मेरठ में इलाज के दौरान कुशल के सिर में कई फ्रैक्चर मिले। जबड़े की हड्डी टूटने से उसे बोलने में परेशानी हो रही है। पीड़ित पक्ष ने एक कान से सुनने की क्षमता हमेशा के लिए चले जाने का भी दावा किया है। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने 14 सितंबर को अनूपशहर थाने में बबीता, उसके दो बेटों और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on September 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0