खुर्जा में बैंक के बाहर से बाइक चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2026
खुर्जा में बैंक के बाहर से बाइक चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर में खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों का आतंक जारी है। जीटी रोड पर स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर खड़ी एक कर्मचारी की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इकबाल नाम का व्यक्ति जीटी रोड स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर्मचारी है। वह रोज की तरह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर काम पर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया, तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। फुटेज में एक युवक संदिग्ध हालत में बैंक के बाहर घूमता नजर आया। मौका मिलते ही उसने चालाकी से बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बैंक कर्मचारी इकबाल ने तुरंत कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी है। उसने अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके से हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और बैंक कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026