अहार में गंगा में समाया पक्का श्मशान घाट:चंद सेकंड में तेज धार में बह गया, सड़क भी कटी; घटना का वीडियो वायरल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
अहार में गंगा में समाया पक्का श्मशान घाट:चंद सेकंड में तेज धार में बह गया, सड़क भी कटी; घटना का वीडियो वायरल
अनूपशहर के अहार में गुरूवार सुबह गंगा की तेज धार के कारण एक पक्का श्मशान घाट कुछ ही सेकंड में नदी में समा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गंगा की धार लगातार घाट के किनारे को काट रही थी। अचानक जमीन और पक्के निर्माण का एक हिस्सा भरभराकर नदी में खिसक गया। कुछ ही सेकंड में पूरा हिस्सा गंगा की तेज धार में गायब हो गया। घाट के साथ करीब दस मीटर लंबी आरसीसी सड़क भी कटान की वजह से बह गई। सिद्ध बाबा गंगा घाट क्षेत्र में गंगा का कटान लगातार बढ़ रहा है। पानी का स्तर कुछ कम होने के बावजूद नदी की धार बहुत तेज बनी हुई है। इससे किनारों पर कटान का खतरा और बढ़ गया है। लगभग एक महीने से गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लगातार कटान के कारण सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार रिजर्व वन क्षेत्र तक नदी किनारे का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कई पेड़, धार्मिक स्थल और दूसरे निर्माण पहले ही गंगा की धार में समा चुके हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026