एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:सिकंदराबाद में मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 10, 2026

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:सिकंदराबाद में मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा...TV Newsकल तक

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:सिकंदराबाद में मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के कटा खेड़ा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक मजदूर की मौत हो गई। वह एक मकान के निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गांव मंडावर के रहने वाले राहुल (35) पुत्र रमेश चंद्र मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार को वह कटा खेड़ा मोड़ के पास एक मकान में काम कर रहे थे। मकान के पास से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। काम करते समय राहुल अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

Published on September 10, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0