बुलंदशहर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पहचान समीर के रूप में हुई, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2026
बुलंदशहर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पहचान समीर के रूप में हुई, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक बंद मकान के अंदर सोमवार रात 8 बजे युवक का शव फंदे से लटका मिला। मंडी चौकी के 40 फूटा रोड पर स्थित इस मकान में शव मिलने से इलाके में लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा खोलकर अंदर गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान फैसलाबाद निवासी समीर के रूप में हुई है। युवक का शव बंद मकान के अंदर पंखे या कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही युवक के मोबाइल डिटेल्स और दूसरे सबूतों की भी जांच की जा रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि बंद मकान में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पूरी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर : हापुड़-बुलंदशहर बॉर्डर पर तेंदुए की दस्तक से दहशत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026
बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अनूपशहर में फर्जी CBI अफसर बनकर ज्वैलर के घर डकैती डाली थी, 7 मुकदमे पहले से दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026
परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026