बुलंदशहर में स्विफ्ट-बलेनो की आमने-सामने टक्कर:दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल भेजा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2026
बुलंदशहर में स्विफ्ट-बलेनो की आमने-सामने टक्कर:दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल भेजा
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर मार्ग पर कलौली गांव के पास सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट और बलेनो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद कारों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कारों की टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। कारों में लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
Related Articles
बुलंदशहर: कानून के छात्र अंकुर चौधरी को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026