जहांगीराबाद रोड पर बारिश से नाले ओवरफ्लो:गंदा पानी पूर्व सभासद के घर में घुसा, नगर पंचायत पर अनदेखी का आरोप...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 07, 2026

जहांगीराबाद रोड पर बारिश से नाले ओवरफ्लो:गंदा पानी पूर्व सभासद के घर में घुसा, नगर पंचायत पर अनदेखी का आरोप...TV Newsकल तक

जहांगीराबाद रोड पर बारिश से नाले ओवरफ्लो:गंदा पानी पूर्व सभासद के घर में घुसा, नगर पंचायत पर अनदेखी का आरोप

औरंगाबाद में तेज बारिश के बाद नगर पंचायत के नालों की सफाई के दावों की सच्चाई सामने आ गई है। जहांगीराबाद रोड पर पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने के कारण नाले का गंदा पानी पूर्व सभासद होशियार सिंह के घर में घुस गया। इससे घर में रखा कीमती सामान, राशन और अन्य चीजें पानी में डूबकर खराब हो गईं। पूर्व सभासद के बेटे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हल्की बारिश में भी जहांगीराबाद रोड का नाला ओवरफ्लो होकर उनके घर में भर जाता है। गंदा पानी भरने से सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गई हैं। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है

Published on September 07, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0