बुलंदशहर में आधी रात जन्मे कान्हा, जयकारों से गूंजे मंदिर:पूतना वध की झांकी रही आकर्षण; पंचामृत अभिषेक के बाद बांटा प्रसाद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
बुलंदशहर में आधी रात जन्मे कान्हा, जयकारों से गूंजे मंदिर:पूतना वध की झांकी रही आकर्षण; पंचामृत अभिषेक के बाद बांटा प्रसाद
बुलंदशहर में शुक्रवार आधी रात जिले के श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोहिणी नक्षत्र में ठीक रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा शहर ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों के बाहर आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम होते ही मंदिरों की सजावट और आकर्षण बढ़ गया। मंदिर परिसरों में कृष्ण लीला से जुड़ी विभिन्न झांकियां सजाई गईं, जिनमें पूतना वध की झांकी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। रात 10 बजे से सत्संगियों ने हरि संकीर्तन शुरू किया। रात 11 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से तैयार पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालु आधी रात को होने वाले कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार करते रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कृषि विभाग का खाद-बीज दुकानों पर जांच अभियान:गुणवत्ता जांचने के लिए लिए जा रहे नमूने, विक्रेताओं में हड़कंप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
बचपन से एक साथ जिए और एक साथ ही मरे:नोएडा से लौटे थे प्रियांशु और सुमित, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
फर्जी फर्म बनाकर 1.22 करोड़ की जीएसटी चोरी:बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 22, 2026