बुलंदशहर में मां अवंतिका देवी मंदिर का महाभारतकालीन इतिहास:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ा है गंगा किनारे बसा ये मंदिर, जानिए विशेषता...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2026
बुलंदशहर में मां अवंतिका देवी मंदिर का महाभारतकालीन इतिहास:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ा है गंगा किनारे बसा ये मंदिर, जानिए विशेषता
बुलंदशहर से करीब 45 किमी दूर गंगा किनारे ऊंची चोटी पर विराजमान मां अवंतिका देवी मंदिर महाभारत कालीन इतिहास समेटे हुए है। कहते हैं, मां गंगा चाहे जितना भी उफान लें, पर उनके भक्तों को मंदिर में कोई नुकसान नहीं पहुंचता। यही वह पवित्र स्थान है, जिसने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कहानी को अपनी आंखों से देखा। आज का आहार क्षेत्र महाभारत काल में कुंदनपुर कहलाता था। यहां के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी महज 4 साल की उम्र से ही मां अवंतिका देवी की पूजा करती थीं। रोज गंगा स्नान कर मंदिर पहुंचतीं और घंटों भजन गातीं। 'तेरा वर भगवान विष्णु का अवतार होगा' रुक्मिणी की भक्ति से प्रसन्न होकर मां अवंतिका देवी ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और वरदान दिया कि भगवान विष्णु का अवतार तुम्हारा वर होगा। वह किसी और से प्रेम करेंगे, लेकिन विवाह तुम्हारे साथ ही होगा।
Related Articles
कान्हा के स्वागत में सजे बुलंदशहर के मंदिर:मंदिरों से लेकर बाजारों तक जन्माष्टमी की धूम...TV Newsकल तक
By By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 02, 2026
अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठी-डंडों सेपीटकर हत्या:बुलंदशहर में रात के अंधेरे में घर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, तनाव के बीच पुलिस तैनात...TV Newsकल तक
By By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 02, 2026
जसर में बंद सामुदायिक शौचालय खुला:दैनिक भास्कर की खबर के बाद ग्रामीणों को मिल रही सुविधा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026