बुलंदशहर में जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या:खेत पर टहल रहे थे, कार सवार बदमाशों ने किए तीन राउंड फायर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2026
बुलंदशहर में जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या:खेत पर टहल रहे थे, कार सवार बदमाशों ने किए तीन राउंड फायर
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में श्मशान घाट की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में किसान मुकेश सोलंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम खेत पर टहल रहे किसान पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश सोलंकी गांव के बाहर श्मशान घाट के पास स्थित अपने खेत पर टहल रहे थे। इसी दौरान कार से पहुंचे हमलावरों ने उन पर लगातार तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने से मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। मृतक के बड़े भाई प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में श्मशान घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान ग्राम समाज की कुछ जमीन दोनों पक्षों के हिस्से में आने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले के समाधान के लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। परिजनों ने गांव के दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026