बुलंदशहर में मारपीट में युवक की मौत:एसएसपी ने थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो दरोगा को किया निलंबित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2026
बुलंदशहर में मारपीट में युवक की मौत:एसएसपी ने थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो दरोगा को किया निलंबित
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद जगदीशपुर गांव में 31 जुलाई को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक धर्मवीर उर्फ डीपी की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 31 जुलाई को नौरंगाबाद जगदीशपुर गांव में एक परचून की दुकान के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद धर्मवीर उर्फ डीपी ने बीच-बचाव करते हुए विरोध किया, जिससे नाराज युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान धर्मवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026