भारी बारिश से अफसरों के बंगलों में पानी:एसपी, सीओ सिटी समेत कई अधिकारियों के घर जलमग्न, फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2026
भारी बारिश से अफसरों के बंगलों में पानी:एसपी, सीओ सिटी समेत कई अधिकारियों के घर जलमग्न, फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी
बुलंदशहर में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के सरकारी आवासों में पानी भर गया। डीएम रोड स्थित 'डीएम रोड कॉलोनी' में लगभग एक दर्जन अधिकारियों के बंगले जलमग्न हो गए, जिसके बाद पानी निकालने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बारिश का पानी अधिकारियों के बेडरूम, किचन, बाथरूम और लॉबी तक में जमा हो गया, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई। इस घटना ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलभराव से प्रभावित होने वाले अधिकारियों में एसडीएम, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) और डीएफओ सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों के घरों से पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। पंपों की मदद से बेडरूम और परिसर से पानी बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026