कृष्ण तालाब मंदिर में सफाई अभियान चला:खंडित मूर्तियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया गया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 13, 2026
कृष्ण तालाब मंदिर में सफाई अभियान चला:खंडित मूर्तियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया गया
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल की सिकंदराबाद इकाई ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत कृष्ण तालाब मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और वहां मौजूद खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों तथा धार्मिक तस्वीरों को एकत्र किया। एकत्रित की गई खंडित मूर्तियों और धार्मिक तस्वीरों को बाद में गड्ढा खोदकर सम्मानपूर्वक विसर्जित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि धार्मिक आस्था से जुड़ी खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को अनुचित तरीके से फेंकने के बजाय उनका सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जाना चाहिए। अभियान के दौरान, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने तथा साफ-सफाई गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में जिला सह संयोजक ऋषभ शर्मा, नगर संयोजक देव मिश्रा, सह संयोजक सचिन लोधी, सत्संग प्रमुख ध्रुव शर्मा, सह गोरक्षा प्रमुख रितेश, संपर्क प्रमुख देवांश, सह संपर्क प्रमुख भारत, मयंक, उदय, प्रशांत, हेमंत और लकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026