बुलंदशहर में सड़कों पर भरा नालों का गंदा पानी:पहली बारिश में नगर पालिका के दावे फेल,जलभराव से लोग परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 01, 2026
मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के जलभराव रोकने के दावों की पोल खोल दी है। पहली झमाझम बारिश के बाद पूरे जिले में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे प्रशासनिक वादे विफल साबित हुए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर पालिका ने मानसून से पहले नालों की तलीझार सफाई का दावा किया था। हालांकि, जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। नालों में जमा सिल्ट और गंदगी को समय रहते नहीं निकाला गया, जिसके परिणामस्वरूप पहली बारिश में ही नाले चोक हो गए। नालों का गंदा और बदबूदार पानी उफनकर मुख्य सड़कों और गलियों में जमा हो गया। जलभराव की यह समस्या केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रही, बल्कि बुलंदशहर के अलावा जहांगीराबाद, अनूपशहर और स्याना जैसे कस्बों व तहसील क्षेत्रों में भी हालात बेहद खराब रहे। कई प्रमुख मार्गों और रिहायशी कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव के कारण दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई गाड़ियां पानी के बीच में ही बंद हो गईं, जिससे यातायात ठप हो गया। पैदल राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंदे पानी के बीच से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026