खुर्जा नगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़,एक घायल गिरफ्तार:अवैध असलहा,दूसरा साथी भी पकड़ा गया,लूटी बुलेट और मोबाइल फोन बरामद....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 29, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा नगर में 28 जून 2026 की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, एक बुलेट बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मुंडा खेड़ा नहर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान रोहित पुत्र कृष्ण पाल, निवासी सेमडा, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसके दूसरे साथी का नाम कपिल पुत्र कृष्ण कुमार है, जो सेमडा, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर का ही निवासी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026