लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2026
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज नगर कोतवाली क्षेत्र में संचालित तीन अवैध जिमों को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध निर्माणों और नियमों के विपरीत चल रही गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार, सीओ सिटी प्रखर पांडे और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने जिमों का गहन निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ये जिम बेसमेंट में नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा, आवश्यक सुरक्षा मानकों और अनुमतियों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इन गंभीर उल्लंघनों के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से तीनों जिमों को सील करने का आदेश दिया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026