बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2026

बुलंदशहर में मंगलवार को तांत्रिक ने भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मार डाला। तांत्रिक ने पति से कहा था कि महिला पर भूत-प्रेत का साया है। भूत उतारने के नाम पर तांत्रिक महिला को गंगा के किनारे ले गया। तंत्र-मंत्र करने के बाद महिला को गंगा में डुबकी लगाने के लिए भेज दिया। जब महिला डूबने लगी, तो पति और नाविकों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, तांत्रिक ने उन्हें रोक दिया। कहा- चुप कर, कुछ नहीं होगा। महिला के साथ तांत्रिक का चेला भी डूब रहा था, लेकिन वह जान बचाकर बाहर आ गया। बुधवार को भी जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो दोपहर में पति और घरवाले गंगा पुल पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी देहात ने बताया कि तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के 4 टीमों को लगाया गया है। घटना अनूपशहर तहसील की है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026