बुलंदशहर में पुलिस ने किया हाफ एंकाउंटर:मनीष सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,शराब पार्टी के दौरान मारी थी गोली...TV Newsकल तक
RKRTNत
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2026
बुलंदशहर में मनीष सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान शिवम सैनी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जहाँगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शिवम को रोका। पुलिस शिवम की निशानदेही पर अवैध पिस्टल बरामद करने गई थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शिवम के पैर में लगी। शिवम सैनी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल शिवम को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on June 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026