त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतपत्र जिले पहुंचे:अलग-अलग रंग के मतपत्र,प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 20, 2026
बुलंदशहर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र पहुंच गए हैं। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतपत्रों के पहुंचने से चुनाव आयोग की तैयारियों को अंतिम रूप देने के संकेत मिल रहे हैं। जनपद के लिए चारों पदों – ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य – के लिए लाखों मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,11,100, ग्राम प्रधान पद के लिए 27,65,000, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 26,81,700 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 28,50,500 मतपत्र शामिल हैं। इन मतपत्रों को संबंधित गोदामों में सुरक्षित रखा गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पद के मतपत्र का रंग अलग निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्र सफेद रंग के होंगे, जबकि ग्राम प्रधान पद के लिए हरे रंग के मतपत्र उपयोग किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के मतपत्र नीले रंग के और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र गुलाबी रंग के होंगे। यह व्यवस्था मतदाताओं और मतदान कर्मियों को मतपत्रों की पहचान करने में सुविधा प्रदान करेगी। मतपत्रों की यह खेप ऐसे समय में पहुंची है जब पंचायत चुनाव की अधिसूचना और मतदान की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्वाचन आयोग चुनावी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाने में जुटा है, ताकि घोषणा होते ही प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026