कार हटाने को लेकर फायरिंग,प्रापर्टी डीलर को लगी गोली:वारदात के बाद फरार,कार सवार युवकों ने फायरिंग की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 19, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रजवाना में कार हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार रात हुई गाली-गलौज से नाराज दबंगों ने आज ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में रजवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुलजार पुत्र निसार के पेट में एक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने शटर गिराकर और गाड़ी के शीशे पर डंडा मारे जाने के बावजूद बमुश्किल अपनी जान बचाई। मस्जिद के पास हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि गुरुवार (बीते दिन) तैयार हुई थी। मस्जिद के पास गाड़ी खड़ी करने और उसे हटाने को लेकर अजीम (पुत्र अकरम, पूर्व प्रधान) और आरोपी ऋतिक के बीच तीखी बहस हुई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज भी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आज आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रिहान, पाली बेगपुर निवासी पिंटू शर्मा, ऋतिक, और संदीप डॉक्टर अपने अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। आरोपियों ने गुलजार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली गुलजार के पेट में जा लगी। हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के शीशे पर भी डंडे से जोरदार प्रहार किया। हमला होते देख गुलजार ने सूझबूझ दिखाई और शटर गिराकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी कार से भावसी की ओर फरार हो गए
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026