बुलंदशहर के परवाना में श्रीराम कथा:देव कृष्ण शास्त्री ने किया भावपूर्ण वर्णन,श्रद्धालु हुए भाव-विभोर;सीता-राम विवाह प्रसंग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 19, 2026
बुलंदशहर के गांव परवाना में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को वृंदावन से पधारे पूज्य देव कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
*विवाह का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत*
शास्त्री जी महाराज ने कथा में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग कर माता सीता का स्वयंवर जीतने का वर्णन किया। उन्होंने माता सीता के गले में जयमाला पहनाकर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए दिव्य विवाह का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा एवं प्रेम की महिमा का गुणगान करते हुए सीता विदाई तक के प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। कथा में उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माता सीता का कन्यादान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को भक्तिमय बना दिया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026