खुर्जा देहात में अवैध खनन पर कार्रवाई:खनन माफिया फरार,दो लोडर मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 18, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा देहात में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में दो लोडर मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा और हुर्थला में देर रात की गई। खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। जिला खनन अधिकारी बृजमोहन को अवैध गतिविधि की सटीक सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ बताए गए ठिकानों पर छापा मारा। टीम को अचानक सामने देख खनन माफिया और उनके मजदूर अपने वाहनों को चालू हालत में ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। जिला खनन अधिकारी बृजमोहन ने बताया, "अवैध खनन की सूचना पर हमारी टीम ने बीती रात भटवारा और हुर्थला गाँवों में छापेमारी की थी। मौके से दो लोडर मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त कर खुर्जा देहात थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।" खनन अधिकारी ने लावारिस छोड़े गए सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए खुर्जा देहात थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026