अमरपुर में लाखों की लागत से बना शौचालय बंद:फिर भी ताला,केयरटेकर नियुक्त;वेतन पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 18, 2026
बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम अमरपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से इस शौचालय की देखरेख और साफ-सफाई के लिए केयरटेकर की भी नियुक्ति की गई है, बावजूद इसके शौचालय आम जनता के लिए खोला नहीं जा रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा का इस तरह बंद रहना सरकारी धन के दुरुपयोग को दर्शाता है। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब शौचालय बंद है, तो उसकी देखरेख के नाम पर नियुक्त कर्मचारियों को मानदेय या वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Related Articles
खुर्जा देहात में अवैध खनन पर कार्रवाई:खनन माफिया फरार,दो लोडर मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 18, 2026
गुलावठी में कंफैक्शनरी-रेस्टोरेंट में 50 हजार की चोरी:बिस्कुट,कोल्ड ड्रिंक;नमकीन और नकदी ले उड़े 'भुक्कड़' चोर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 18, 2026
बुलंदशहर में खेतों में कीटनाशक छिड़कते दिखे विधायक:किसान अवतार’ बना चर्चा का केंद्र,लखावटी ब्लॉक के गांवों के दौरे पर पहुंचे विधायक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 18, 2026