स्याना में पत्नी की हत्या का आरोपी पति फरार:परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल.........TV NEWES KAL TAK
Repoter Kadeem Rajput -----
July 16, 2026
स्याना में पत्नी की हत्या का आरोपी पति फरार:परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल.........TV NEWES KAL TAK
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में पत्नी की हत्या के 16 दिन बाद भी आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 28 जून को हुई इस घटना के बाद से मृतका के परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे
हैं और आक्रोशित हैं। जानकारी के अनुसार, 28 जून रविवार को गांव हाजीपुर निवासी मोनू पर अपनी पत्नी गीता की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतका के परिजनों ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वे लगातार सीओ स्याना और कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रामायण सिंह ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया भी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को विवेचना में शामिल किया गया है। परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले को प्राथमिकता पर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026