भाजपा नेता ने TMC सांसद का सिर काटने की धमकी:1 करोड़ इनाम की घोषणा पर सयोनी घोष ने PM से पूछा सवाल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 20, 2026
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सयोनी घोष को भाजपा नेता और सिकंदराबाद नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित द्वारा सिर काटने की धमकी देने के बयान पर अब राजनीति गरमा गई है। डॉ. दीक्षित ने सयोनी घोष का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गृह मंत्री अमित शाह से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, खासकर 'नारी शक्ति वंदन' के संदर्भ में। सांसद घोष ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा नेता द्वारा उनके सिर कटाने के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने इस धमकी के मुख्यधारा के मीडिया में भी रिपोर्ट होने का जिक्र किया। घोष ने पश्चिम बंगाल भाजपा और सुवेंदु अधिकारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर दिए गए बयानों का हवाला देते हुए विपक्षी महिला सांसद को मिली धमकी पर सवाल उठाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026