बुलंदशहर SSP ने खुद परोसा पुलिसकर्मियों को भोजन:कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन पर थाने में भोज,परिजन भी शामिल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 30, 2025
बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर परिसर में भोज का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में पूरा पुलिस परिवार शामिल हुआ। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए स्वयं अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा। यह भोज कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कठिन परिश्रम की सराहना के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसका उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना था। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं। इस प्रकार के आयोजन से जहां एक ओर पुलिस बल के मनोबल को बढ़ावा मिलता है, कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन के सफल और शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद यह समारोह पुलिस टीम के प्रयासों का सम्मान करने का एक सार्थक प्रयास था।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025