परवाना में अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की तैयारियां तेज:रास्तों का निरीक्षण,SHO ने टीम के साथ किया पैदल मार्च...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 06, 2025
आज गांव परवाना में 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर\ के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में तैयारियां की गईं। SHO संदीप मलिक ने अपनी टीम और चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार के साथ पैदल मार्च निकाला। इस पैदल मार्च के दौरान उन्होंने उन सभी रास्तों का निरीक्षण किया, जहां से कैंडल मार्च निकाला जाना है। यह निरीक्षण आगामी कैंडल मार्च की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर प्रदीप गौतम (विधानसभा अध्यक्ष, स्याना बसपा), महेंद्र गौतम, डॉ. रामवीर गौतम, सुंदर गौतम सीरिया, मास्टर पुष्पेंद्र, ललित पाठक, अमित कुमार, ललित गौतम और ओमप्रकाश लोधी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। गांव परवाना में 6 दिसंबर को शाम 6:00 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026