बुलंदशहर में PET 24 हजार परीक्षार्थी पहुंचे: 27 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा; DM-SP ने देखी व्यवस्थाएं...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 31, 2026

बुलंदशहर में PET 24 हजार परीक्षार्थी पहुंचे: 27 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा; DM-SP ने देखी व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शुक्रवार को बुलंदशहर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि नकलविहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जा सके।

बुलंदशहर में यूपी पीईटी परीक्षा के लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र मुख्य रूप से जनपद के प्रमुख तहसीलों और कस्बों जैसे खुर्जा, गुलावठी, सिकंदराबाद और जहांगीराबाद में स्थित हैं। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए हैं। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट (कुल 27 सेक्टर और 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट) की तैनाती की गई है, जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

Published on October 31, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0