बुलंदशहर में OLX पर कार बेचने वाले से ठगी:टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर ठग कार लेकर फरार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 06, 2026
बुलंदशहर में OLX पर कार बेचना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। एक शातिर ठग टेस्ट ड्राइव के बहाने उसकी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गया। यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की नई मंडी के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, कार मालिक ने अपनी स्विफ्ट कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर एक युवक ने फोन पर खुद को खरीदार बताया और खुर्जा में मिलने का स्थान तय किया। तय स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने कार की टेस्ट ड्राइव करने की बात कही। जैसे ही कार मालिक आरोपी के साथ बैठकर कार दिखाने लगा, आरोपी मौका पाकर टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार लेकर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार के बाद जब आरोपी वापस नहीं लौटा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी कार लेकर फरार होता दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-फरोख्त के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और टेस्ट ड्राइव या लेन-देन के समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026