बुलंदशहर जेल में नोटिस तामील कराया:ककोड़ फायरिंग कांड: आरोपी हसीन पर लगा NSA,असलम पर भी हुई थी कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 25, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में पिछले महीने हुई फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना के एक और आरोपी हसीन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया गया है। ककोड़ थाना पुलिस ने आरोपी हसीन पुत्र निजाम के खिलाफ यह कार्रवाई की। उसे बुलंदशहर जिला कारागार में एनएसए का नोटिस तामील कराया गया है। हसीन ककोड़ के मोहल्ला व्यापारियान का निवासी है। यह घटना 24 अप्रैल 2026 को ककोड़ कस्बे में हुई थी, जब दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग और पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो मुकदमे दर्ज किए थे और लगभग 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी हसीन वर्तमान में बुलंदशहर जिला कारागार में बंद है। वह जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर ककोड़ थाना पुलिस मामले की लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इसी मामले में 15 मई 2026 को आरोपी असलम पर भी एनएसए लगाया गया था। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026