खुर्जा में रोडवेज बस-केंटर भिड़े:यात्री सुरक्षित,NH 34 पर आलू से लदा केंटर पलटा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 04, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में राष्ट्रीय राजमार्ग NH 34 पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ। अगवाल कट के पास आलू से लदे एक केंटर ट्रक और यात्रियों से भरी रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आलू से भरा केंटर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। आलू की बोरियां फटने से सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। रोडवेज बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यह घटना देर रात लगभग 12:00 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ने अगवाल कट के पास केंटर को टक्कर मारी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। केंटर चालक और उसके साथी को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन और मजदूरों की मदद से पलटे हुए केंटर ट्रक और सड़क पर बिखरे आलुओं को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। पुलिस ने केंटर चालक के बयानों और मौके की स्थिति के आधार पर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। केंटर चालक ने बताया कि वे अलीगढ़ की तरफ से आ रहे थे, जबकि रोडवेज बस बुलंदशहर की तरफ से आ रही थी। चालक के अनुसार, कट पर बस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उनके केंटर में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि यह भगवान का शुक्र है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026